चक्रधरपुर, दिसम्बर 23 -- चक्रधरपुर। ईसाइयों के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस को लेकर संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस के गीत व नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ कर स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर एस पुथुमाई राज ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। साथ ही प्रभु यीशु के जन्म के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर्व मानवता की भलाई व जरूरतमंदों को दान पुन देने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांता क्लॉज का रूप धारण कर जिंगल बेलङ्घजिंगल बेल गीत पर नृत्य पेश कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म की झांकी भी नाटक के माध्यम से पेश कर जीवनी का विवरण किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के...