रांची, जनवरी 28 -- रांची। संत जेवियर्स स्कूल, धुर्वा द्वारा कक्षा 10वीं के लिए विदाई समारोह 'अभ्युदय' का आयोजन बुधवार को किया गया। 8वीं और 9वीं के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। 10वीं के छात्रों ने स्कूल में बिताए दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। प्राचार्य सुरोजीत बनर्जी, सचिव एंजेला सर्राफ मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...