रांची, मार्च 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के शिक्षा विभाग के पर्यावरण क्लब- धरामीत की ओर से विश्व जल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। इससे पूर्व विशेष प्रार्थना सभा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद ओपन क्विज में विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरुकता और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना था। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने मौजूदा ग्लेशियरों की स्थिति और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर एक वीडियो प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने ग्लेशियरों पर डाटा प्रस्तुत करते हुए जलवायु की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर नाटक-जल है तो कल है, भी प्रस्तुत किया गया। धरामीत क्लब की संरक्षक प्रो नंदिता दास ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जल की महत्ता और इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.