लातेहार, दिसम्बर 24 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। मंगलवार को संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ के सभागार में क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर धार्मिक गैदरिंग का आयोजन किया गया। क्रिसमस पर्व समारोह का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य महोदय डॉ. फादर एम. के. जोश , उप प्राचार्य डॉ फादर समीर टोप्पो, फा राजीप तिर्की, डॉ फा लियो, सिस्टर चंद्रोदय आदि ने दीप प्रज्जवलन कर किया। क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे पवित्र और प्रिय त्योहार है। इसे प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मौके पर फादर राजीप तिर्की ने चरनी को आशीष प्रदान की तथा प्रभु यीशु का सभी ने मिलकर प्रार्थना, नमन, वंदन व अभिनंदन किया। अंग्रेज़ी विभाग के छात्रों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति की तथा अनिशा कुजूर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। साथ ही प्रभु यीशु के जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए महाविद्य...