रांची, अप्रैल 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने फिश फार्मर ट्रेनिंग सेंटर (एफएफटीसी), शालीमार, रांची का शैक्षणिक भ्रमण किया। विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह रायपत, डॉ रितेश कुमार शुक्ला और डॉ प्रियंका साहा के मार्गदर्शन में हुए इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को जलकृषि और आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों से अवगत कराया गया। विषय विशेषज्ञों ने मत्स्य पालन, सरकारी योजना और तकनीकी नवाचारों के बारे में बताया। मंजु तिर्की ने प्रशिक्षण केंद्र के पाठ्यक्रम व आधुनिक तकनीकों (बायोफ्लॉक, ड्रोन) की जानकारी दी। निधि पांडेय ने जलकृषि, प्लवक, ऑक्सीजन तकनीक और तालाब प्रबंधन के बारे में बताया। श्रीवास्तवा मिश्रा ने मोती व सजावटी मछली पालन, सरकारी योजनाओं व इंटर्नशिप पर जानकारी दी। साथ ही, ठरत्र दल को फिश फीड मिल का भ्रमण कराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.