रांची, मार्च 27 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों ने आईआईटी, धनबाद द्वारा 22-23 मार्च को आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते। 62 किलो वर्ग में दीपक कुमार चन्द्रवंशी व 80 किलो वर्ग में आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 80 किलोग्राम वर्ग में छात्र मानस जायसवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। पदक विजेताओं को प्राचार्य डॉ फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे और कोच प्रकाश सिंह ने बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि आगे भी पूरे दमखम के साथ प्रतियोगिता में भाग लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.