प्रयागराज, जनवरी 3 -- मेला क्षेत्र में पहले स्नान पर्व पर सभी प्रमुख संतों ने पुण्य की डुबकी लगाई। अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि, बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि, मनकामेश्वर मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद, दंडी संन्यासी स्वामी महेशाश्रम, स्वामी ब्रह्माश्रम, स्वामी विमलदेव आश्रम, स्वामी शंकराश्रम, आचार्य बाड़ा से स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य, सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य स्वामी कौशल्यानंद गिरि 'टीना मां', किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि 'छोटी' आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...