मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 16 -- कस्बे की शिक्षण संस्था संत चावरा स्कूल में सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्रों को बास्केटबॉल समेत खेलों की विस्तार से जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराया गया। कस्बे में मंसूरपुर रोड पर स्थित शिक्षण संस्था संत चावरा शूल में मंगलवार को सिंधेटिक बास्केटबॉल कोर्ट में छात्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्रों को बास्केटबॉल तथा खेलो के नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। सभी छात्रों से अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे फादर थॉमस ए ने सभी छात्रों को बास्केट बॉल के अलावा व्यायाम की जानकारी देते हुए कई कई बार छात्रों से अभ्यास कराया और प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रबंधक फादर जॉर्ज ,प्रधानाचार्य फादर मैथ्यूसर,...