हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के टाउन हॉल मे 449 वी संत गुरु रविदास जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में गुरुबाणी का पाठ किया गया। इसमें हजारीबाग एवम अन्य जगहो के निवासियों ने भाग लिया। जिससे मुख्य अतिथि जागेश्वर रविदास ने सभी भक्तजन को अंग वस्त्र और महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किये। मनीष कुमार पिता स्व मोती राम मोहल्ला बड़ी बाजार ने श्रद्धालुओं के लिए पुड़ी सब्जी खिचड़ी की व्यवस्था की। शहर प्रचार प्रसार के लिए कई जगहो मे संत गुरु रविदास के फ्लेक्स लगवाने का कार्य स्व रघु राम बड़ी बाजार के पुत्र पुनीत राम राजेश रामा राम ने किया हजारीबाग के लेपो रोड मुख्य पथ के दुकानदारों ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का झंडा और पंच शील का झंडा सजाया गया। शहर के लोग संत गुरु रविदास के सामने नत मस्तक होने पहुंचे। शहर के गुरु द्वारा के प...