पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अधयक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास समाजिक क्रांति के अग्रदुत, समाज सुधारक एवं मानवतावादी संत थे। उन्होने सदाचार युक्त जीवन जिने का मार्ग सुझाया। समाजिक बुराईयों एवं समाजिक कुरीतियों को दूर करने का रास्ता दिखाया। संत रविदास के आदर्शों को ग्रहण कर समाज में शांति एकता और आपसी भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर विनय राम, यशवंत कुमार, दीपक कुमार, अरूण कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...