बोकारो, फरवरी 24 -- कर्मयोगी राष्ट्रसंत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर सोमवार को सेल एससी-एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन के अध्यक्ष-सह- केन्द्रीय कमेटी सदस्य शम्भु कुमार के नेतृत्व में सेक्टर 4 स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित किया। संत गाडगे महाराज के माल्यार्पण के बाद फेडरेशन के उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके जीवन के लोक सेवा पर प्रकाश डाला। शम्भु कुमार ने कहा संत गाडगे महाराज सच्चे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने भीख मांग-मांगकर अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय व छात्रावासों का निर्माण कराया। लेकिन अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। धर्म के नाम पर होने वाली पशुबलि के वे विरोधी थे। यही नहीं, नशाखोरी, छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों तथा मजदूरों व किसानों के शोषण के भी वे प्रबल विरोधी थे। मौके पर राकेश कुमार, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.