बरेली, फरवरी 22 -- सर्वजन आम पार्टी की ओर से 23 फरवरी को आईएमए हॉल में संत गाडगे जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को रोटरी भवन में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से सर्व समाज, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा और संत गाडगे महाराज के अनुयायी भाग लेंगे। बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा के महत्व, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना है। जिलाध्यक्ष कालीचरण दिवाकर ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...