कोडरमा, फरवरी 15 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। संत गाडगे महाराज की जयंती 23 फरवरी को मनाने को लेकर अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी की बैठक धोबी धर्मशाला, जयनगर में जिला अध्यक्ष मुनींद्र राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष महेश रजक ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 फरवरी को धोबी धर्मशाला, जयनगर में जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके पश्चात एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो नगर भ्रमण करते हुए धोबी धर्मशाला पहुंचेगा और वहीं जयंती समारोह में परिवर्तित हो जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुनींद्र राम ने कहा कि समाज को सशक्त और संगठित बनाने के लिए सभी प्रखंडों में बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.