सहारनपुर, फरवरी 24 -- मंगलवार को धोबी समाज विकास महासंघ एवं संत गाडगे बाबा जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में संत गाडगे बाबा का 150वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। 100 फुटा रोड पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने संत गाडगे बाबा के बताए मार्ग पर चलकर समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता संजय तेगवाल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के सामाजिक आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले संत गाडगे बाबा का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके 150वें जन्मोत्सव पर शिक्षित और नशामुक्त बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। जनशक्ति मंच के जिलाध्यक्ष राजकुमार ने संत गाडगे बाबा के नाम पर एक प्रमुख चौराहे का नामकरण करने तथा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में विपिन,...