मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर सोमवार को संत गाडगे की जयंती मनाई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत गाडगे के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे जीवन पर्यंत शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष कार्य किए एवं उपदेश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं, धर्मशालाओं, वृद्धा आश्रमों, चारागाहों, अस्पतालों, छात्रावासों का निर्माण कराया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने गरीबों के लिए महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। रविन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि संत गाडगे ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। उन्होंने धर्मशालाओं के बरामदे या आसपास के किसी वृक...