बरेली, फरवरी 24 -- सपा कार्यालय पर सोमवार को संत गाडगे की जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता और मानवता के महान उपासक थे। महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या ने कहा कि संत गाडगे एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में मिट्टी का बर्तन लेकर चलते थे। गंदगी देखते ही बिना किसी से बात किए स्वयं सफाई का कार्य शुरू कर देते थे। अशोक यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज को यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति मानव सेवा में है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सोनकर, पंडित दीपक शर्मा, रविंद्र सिंह यादव, हरिओम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...