औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय ककोर में सोमवार को संत गाडगे जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन दर्शन और सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि संत गाडगे जी एक महान समाज सुधारक, कीर्तनकार और स्वच्छता के प्रणेता थे। उनका जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, गरीबों और कमजोर वर्गों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को स्वच्छता, समानता और सेवा का संदेश देते हैं। जयंती कार्यक्रम के साथ मासिक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी समरथ पाल ने एसआईआर के संबंध में विस्तार से चर्चा की। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव और वरिष्ठ नेता बाबा रामनरेश यादव ने प्रारूप-7 को लेकर ...