बरेली, फरवरी 24 -- फरीदपुर,संवाददाता। संत गाडगे की 150वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ स्टेशन रोड भारत माता मंदिर से किया गया। इसके बाद बाइक रैली में रोड से होते हुए सत्संग भवन पर संपन्न हुई। कार्यक्रम आयोजक बृजेश चौधरी ने कहा संत गाडगे मानवता के प्रहरी स्वच्छता अभियान के प्रणेता समाज सेवी रहे। कार्यक्रम में राजपाल दिवाकर,राजेश दिवाकर,अतुल दिवाकर,दीपक दिवाकर,मोहित दिवाकर,संजीव दिवाकर, रामचंद्र दिवाकर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...