लखनऊ, फरवरी 23 -- आलमबाग बस टर्मिनल पर महान संत गाडगे की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कर्मचारियों और अधिकारियों ने संत गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने कहा कि संत गाडगे ने समाज में स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समानता का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्टेशन इंचार्ज लायका खातून, सत्य प्रकाश सोनकर, शैलेश कुमार, धर्मेंद्र बाबू सहित अन्य कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...