आदित्यपुर, फरवरी 12 -- गम्हरिया। अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक राजू रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 23 फरवरी को संत गाडगे जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि यह शोभा यात्रा गम्हरिया से प्रारंभ होकर आदित्यपुर स्थित जय प्रकाश उद्यान तक जाएगी, जहां संकल्प सभा का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के सदस्य सुरेश बैठा उपस्थित रहेंगे। बैठक में टी रजक, राजीव रजक, सूरज रजक, चंदन रजक, सौदागर रजक, राजेंद्र रजक, नित्यानंद रजक, शिवशंकर रजक, संजय रजक, संदेश रजक, उमेश रजक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.