मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत गाडगे सेवा परिषद् व अखिल भारतीय धोबी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सिकंदरपुर धोबीघाट स्थित संत गाडगे भवन में संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवन रजक ने की। सभी ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद झांकी निकाली गई। समारोह का उद्घाटन मेयर निर्मला देवी ने किया। मुख्य अतिथि कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संत गाडगे की अमृतवाणी आज भी प्रेरणास्रोत है। देवन रजक ने कहा कि संत गाडगे को पूरा देश श्रद्धा से याद करता है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बैठा, प्रदेश महिला अध्यक्ष पूनम देवी, अजय रजक ने संबोधित किया। संचालन अजय रजक व रंजीत रजक ने किया। मौके पर मनोज कुमार बैठा, बिनोद चौधरी, रंजीत रजक, अजय रजक, श...