भदोही, फरवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज को जयंती पर याद किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि संत गाडगे ने अपना संपूर्ण जीवन स्वच्छता, शिक्षा और दलितों-वंचितों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने हाथ में झाड़ू थामकर समाज को न केवल गंदगी से, बल्कि कुरीतियों और अंधविश्वास से मुक्त होने का संदेश दिया। कहा कि उनके उस ऐतिहासिक संदेश को अपना संकल्प मानकर सपा काम कर रही है। भले ही खाने की थाली बेचनी पड़े, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर बनाएं। इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति, सन्तोष यादव, लालचन्द बिंद, कंचन सोनकर, रवि यादव, पंचलाल सरोज, महेन्द्र, करिया पाल, मुन्ना खान, कमला महतो, गामा प्रसाद यादव, मिल्लू यादव, अंकिता ...