सीतापुर, फरवरी 24 -- महोली। संत गरीबदास के बोध दिवस पर क्षेत्र के बाईपास पर भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित सतलोक आश्रम में 26 से 28 फरवरी तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही संत गरीबदास की अमरवाणी का अखंड पाठ, दहेज रहित विवाह, रक्तदान शिविर, निःशुल्क नाम दीक्षा व आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...