हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। संत कोलम्बा महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक और कर्मचारियों के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रसायन शास्त्र विभाग के प्राध्यापक सह विभागाध्यक्ष प्रो दीपक कुमार, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी आफताब आलम और यमुना देवी को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर प्राचार्य डॉ विमल रेवेन ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते। आपका अमूल्य योगदान शिक्षकों और छात्रों के बीच अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके सफल सुदीर्घ एवं लम्बी आयु की भी कामना की। प्रोफेसर इंचार्ज विज्ञान संकाय डॉ पूरन साव ने प्रो दीपक कुमार के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनके सफल जीवन की कामना की। अन्य वक्ताओं ने उन लोगों के लंबे समय तक सहयोग और योगदान का स्मरण करते बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। ज्ञात हो कि डॉ दीपक कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.