रांची, फरवरी 21 -- रातू, प्रतिनिधि। संत कोलंबस स्कूल मुरगू में शनिवार को वार्षिकोत्सव उमंग 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन अनिल कुमार, प्राचार्य अभिनव आर्य और अनिमेष आर्य ने दीप जलाकर की। प्राचार्य अभिनव आर्य ने कहा कि यह आयोजन विद्यालय की एकता और अनुशासन का परिणाम है। सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और आपसी सम्मान विकसित करती हैं जो उनके शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यक हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, देशभक्ति गीत और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। पेशेवर जादूगर का शो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.