मैनपुरी, नवम्बर 19 -- बिछवां। क्षेत्र के हन्नूखेड़ा ब्रह्मदेव पीठेश्वर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को श्रीराम कथा में आचार्य रामस्वरूप महाराज ने कहा कि मौजूदा समय में मनुष्य में उदासीनता आ रही है। मनुष्य का जीवन बहुत ही क्षणिक हो रहा है। जो मनुष्य संतवाणी सुन रहे हैं निश्चित ही उनका जीवन सरल व व्यवहारशाली हो रहा है। कहा कि संतों की आवश्यकता तो राजा महाराजाओं को भी पड़ती है। कुछ साधु नेताओं के पीछे घूमते हैं, जबकि राजाओं को साधुओं के चक्कर काटना चाहिए। आचार्य ने श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनाई। श्रीराम कथा में आचार्य पुनीत पांडेय, बबलू पांडेय, विष्णु मिश्रा, आशीष दुबे, विजय शर्मा, विवेक राठौर, शशिकांत, अवनीश शाक्य, अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...