मधेपुरा, दिसम्बर 11 -- चौसा। खलीफा टोला में आयोजित वार्षिक सत्संग समारोह में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि यह संत ऋषि मुनियों का देश है। यहां गंगा को माता कहकर बुलाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच पर अलग-अलग जिलो से मौजूद संत महात्माओं को सम्मानित किया। मौके पर मुखिया पप्पू शर्मा, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, शिवकुमार यादव, जयप्रकाश यादव, अबु सालेह सिद्दकी, पुलकित पासवान, गोपाल यादव, संतोष यादव, मंटू मंडल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...