गुमला, जनवरी 31 -- गुमला। संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला में शुक्रवार और इंटर के परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देने तथा वरिष्ठ शिक्षक जस्टिन टोप्पो के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक फादर मनोहर कुमार खाया, कॉर्डिनेटर फादर प्रफुल्ल, जस्टिन टोप्पो व छात्र प्रतिनिधि नवीन कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सर्वधर्म प्रार्थना के बाद प्रेयर डांस,फेयरवेल सॉन्ग और संथाली नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को लक्ष्य, परिश्रम और अनुशासन का महत्व बताया और शिक्षक टोप्पो के सेवा-समर्पण की सराहना की। शिक्षकों ने गीत के माध्यम से उन्हें विदाई दी और अभिनंदन पत्र सौंपा गया। विदाई बेला शिक्षक टोप्पो ने भावुक होकर विद्यालय से जुड़ी स्मृतियां साझा की...