रांची, मार्च 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत अलोइस हाई स्कूल में शनिवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। स्कूल में वॉटर फॉर पीस और ग्लेशियर संरक्षण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। 7वीं के छात्र श्रवण बेदिया ने जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ विषय पर भाषण दिया। 8वीं के मो फरहान ने अंग्रेजी में वक्तव्य दिया। प्राचार्य ब्रदर अल्फोंस टोप्पो ने छात्रों को जल दिवस मनाने का उद्देश्य बताया। प्रतियोगिता में अनमोल राज ने पहला, अविनाश कुमार व मो अबु रेहान ने दूसरा तथा मो रियान अफताब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मौके पर उप प्राचार्य ब्रदर मनोज लुगुन, ब्रदर अब्राहम टोप्पो, अरुण टोप्पो, अरुण बेली तिर्की, सुनील प्रसाद मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...