गुमला, जनवरी 31 -- गुमला। दाउदनगर स्थित संत अन्ना 2 हाई स्कूल गुमला में शनिवार को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए शुभकामना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को आदिवासी परंपरा के अनुसार नृत्य करते हुए मंच तक लाकर की गई। जहां चंदन टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका सिस्टर ललित टोप्पो, सिस्टर शोषण लकड़ा व शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके बाद स्वागत गीत,सरस्वती वंदना, नागपुरी, हिंदी, संताली, मद्रासी व अंग्रेजी एक्शन गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंकित,शिवदयाल गोप, राहुल टोप्पो और अनीशा कश्यप को किंग-क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि विदाई जीवन की नई उड़ान की शुरुआत है और सफलता ...