गुमला, जनवरी 16 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित संत अन्ना बालिका इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, विशिष्ट अतिथि मुखिया शोभा देवी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर सिसिलिया केरकेट्टा व पूर्व सैनिक जेम्स रोजारियो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय एवं परिवार के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों के माध्यम से छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, करियर मार्गदर्शन और व्यावहारिक ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.