रांची, जून 5 -- मांडर, प्रतिनिधि। जैक द्वारा घोषित इंटरमीडिएट आर्ट्स के रिजल्ट में संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज मांडर का रिजल्ट शानदार रहा। इस साल परीक्षा में कुल 363 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 246 छात्र प्रथम श्रेणी से सफल हुए। संजीदा खातून 421 (84.2%) अंक के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि सानिया शाहीन 420 दूसरे और जीनत परवीन 414 तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर मेरी बागे ने सफल छात्रों-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.