हाथरस, जुलाई 30 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में बुधवार को सत्संग हादसे के मामले में आरोपों पर बहस पूरी हो गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उन्मोचन प्रार्थना पत्र पर बहस की। अब इस मामले में आदेश के लिए छह अगस्त की तिथि नियत की गई है। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलरई मुगलगढ़ी में 2 जुलाई 2024 को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ मचने से 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि 250 के करीब लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.