कटिहार, दिसम्बर 26 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नवाबगंज पूरब टोला स्थित सत्संग मंदिर में हुई चोरी के मामले में ग्रामीणों ने तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में सत्संग मंदिर के सदस्य ज्योतिष आनंद द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने तीन कथित चोरों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। इस दौरान चोरी गई एक मोटर बरामद कर ली गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.