शामली, दिसम्बर 12 -- आश्रम पंचतीर्थी के प्रांगण मे ब्रह्मलीन स्वामी अमरदेव जी महाराज की 34 वीं पुण्यस्मृति पर आश्रम पंचतीर्थी के पीठाधीश्वर महंत स्वामी रामदेव महाराज प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति ने कहा भगवान की कृपा से सत्संग मिलता है। संतों के दर्शन करके पापों से मुक्ति मिलती है।संतो के दर्शन के बाद हमें संकल्प लेना चाहिए,कि हम भविष्य में कभी पाप नहीं करेंगे। कार्यक्रम में जगन्नाथ धाम हरिद्वार से पहुंचे महामंडलेश्वर महंत स्वामी अरुणदास महाराज ने बताया कि संसार में चाहे कोई कितना ही बड़ा ज्ञानी हो अथवा ध्यानी, सिद्घ, संत हो या कोई महान विज्ञानी, चिकित्सक हो या शिक्षक, कोई उद्योगी हो या व्यवसायी जब तक उसे सद्गुरु प्राप्त नहीं होते तब तक उसका जीवन गरिमा से युक्त नहीं होता संसार सागर में अंधेरे और उजाले दोनों हैं। यह जरूरी नहीं कि ...