भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर जिला भारती संतमत सत्संग के 76वें वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन संतमत के संतों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शनिवार को सजौर थाना क्षेत्र के मलमला, भुलनी में किया गया। उद्घाटन सत्र में संतमत के उद्भव पर बोलते हुए महर्षि मेही के शिष्य बाबा वेदानंद ने कहा कि संतमत का उद्भव काल त्रेता युग से भी पुराना है। यह ऋषियों की परंपरा पर आधारित है। उन्होंने राजा सगर के पुत्रों के उद्धार की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि संतों का महात्म्य सभी युगों में रहा है। संत हमें जीवन मृत्यु के चक्र से मोक्ष की ओर जाने की उक्ति देते हैं। मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष परमानंद राय, गनौरी पासवान, ब्रह्मदेव पासवान, चंद्रिका प्रसाद सिंह, राजेश कुमार समेत काफी संख्या में संतमत सत्संग प्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.