लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता मंदिर अखाड़ा समिति की ओर से शुक्रवार को ब्रह्मलीन श्री कपिलेश्वर पुरी जी महाराज व अन्य संतों की पुण्य स्मृति में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। शनिवार को पाठ पूर्ण होने के बाद हवन, पूजन व भंडारे होगा। महंत मनोहर पुरी जी महाराज ने बताया कि इस वर्ष बंदी माता मंदिर के जीर्णोद्धार व नव निर्माण के कारण आयोजन को सूक्ष्म किया गया है। शनिवार को पाठ की पूर्णाहुति के बाद दोपहर में समाधि पूजन और संत-महंतों व भक्तों का भंडारा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.