गढ़वा, दिसम्बर 12 -- हरिहरपुर। स्थानीय निवासी संतोष सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने हरिहरपुर मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में शुक्रवार को जिले में आयोजित महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। संतोष के चयन से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संतोष ने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पूरी निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगे। बधाई देनेवालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी दुबे, सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, निर्मल विश्वकर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...