पटना, दिसम्बर 18 -- जनशक्ति जनता दल के प्रवक्ता संतोष रेणु यादव ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर जातिवादी राजनीति करने और कार्यकर्ताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं, तेज प्रताप ने अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए अपने वकील के माध्यम से संतोष को लीगल नोटिस भेजा है। संतोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि किसी को पावर और पैसे के अहंकार में आकर इतना भी मत दौड़ा दो कि वह अंततः मजबूरन हटने की जगह टकराने पर मजबूर हो जाए। सम्मान कल भी करते थे, आज भी करते हैं, लेकिन आगे करना चाहिए या नहीं ये आपके व्यवहार पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा है कि स्वाभिमान से समझौता करना होता तो मैं भी अपने ऊपर इतना केस मुकदमा नहीं लिखवाता और बार-बार समाज के स्वाभिमान को जिंदा रखने के लिए जेल नहीं जाता, बल्कि आपकी तरह सुकून और ऐशो आराम की ज...