कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को कमंगलपुर थुलगुला स्थित संतोष नगर मंडी को उपस्थल मंडी का दर्जा मिलते ही क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब इस मंडी में खाद्यान्न, दलहन, तिलहन, शाक-भाजी और फलों के थोक व्यापार के लिए आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इससे किसानों व व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। नगर पंचायत दारानगर निवासी समाजसेवी अभिषेक शुक्ल संतोष नगर मंडी को उपस्थल मंडी का दर्जा दिलाने को लेकर निरंतर प्रयासरत रहे। उनके अथक प्रयासों से यह बड़ी उपलब्धि क्षेत्र के किसानों व व्यापारियों के प्राप्त हुई है। जैसे ही संतोष नगर मंडी को उपस्थल का दर्जा मिलने की सूचना मिली तो लोगों ने अभिषेक शुक्ल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। किसान जगनायक यादव का कहना है कि अब उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लि...