हाथरस, जनवरी 21 -- सिकंदराराऊ। मंगलवार को सिकंदराराऊ विकास खंड विकास परिसर कार्यालय में भूमि विकास बैंक एलडीबी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संतोष पुंढीर द्वारा अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर नामांकन किया। शाम तक सिर्फ एक की नामांकन दाखिल होने पर भाजपा प्रत्याशी की लगातार दूसरी बार निर्विरोध जीत होने पर खुशी की लहर दौड़ गई | इस दौरान एआरओ राकेश किशोर शर्मा ने बताया कि केवल एक ही पर्चा भाजपा प्रत्याशी संतोष पुंढीर द्वारा जमा किया गया। जिसको लेकर जीत की औपचारिक घोषणा 27 जनवरी को की जाएगी | इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, डॉ तरुण राणा, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, पंकज गुप्ता, सुरेन्द्र पुंढीर, मुकुल गुप्ता, हरिओम शर्मा, पुष्पेंद्र पुंडीर, भूपेंद्र सिंह चौहान आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...