देहरादून, दिसम्बर 27 -- ग्रुप मैचों के बाद कुल 12 टीमें 79 वीं संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर गई हैं। फाइनल राउंड अगले महीने असम में होगा। ग्रुप स्टेज में 35 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्हें नौ ग्रुप में बांटा गया था। फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों में उत्तराखंड भी शामिल हैं। अन्य टीमों में रेलवे, मेघालय, पंजाब, नागालैंड, तमिलनाडु, 'सर्विसेज' और राजस्थान। फाइनल राउंड में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान राज्य होने के नाते असम को इस राउंड में सीधी एंट्री मिलेगी। पिछले सीजन के चैंपियन पश्चिम बंगाल और रनर-अप केरल भी 12 टीमों के फाइनल राउंड में शामिल होंगे, जो असम के धकुआखाना और धेमाजी में आयोजित होगा। उत्तराखंड ने दूसरी बार संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया है। उत्तराखंड ने पहली बार 2014 में संतोष...