हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी। मेरठ में 16 दिसंबर को उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच होने वाला संतोष ट्रॉफी का क्वालीफाइंग मैच प्रदूषण के चलते स्थगित कर दिया गया है। एआईएफएफ ने खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया। नई तारीख और स्थान का अंतिम निर्णय एआईएफएफ लेगा। संभावना है कि उत्तराखंड की टीम 21 दिसंबर को पहला मैच खेलेगी। उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन महासचिव अख्तर अली ने बताया कि ग्रुप बी में उत्तराखंड के साथ चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और हरियाणा हैं। हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में 35 खिलाड़ियों का कैंप चल रहा है, जहां से 20 का चयन होगा। 38वें नेशनल गेम्स में रजत पदक जीतने वाली टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...