देहरादून, दिसम्बर 23 -- देहरादून। 79वीं संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को आगरा में हरियाणा को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड फाइनल राउंड में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है। मैच के हीरो निर्मल सिंह बिष्ट रहे, जिन्होंने दोनों गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। निर्मल ने पहला गोल 32वें मिनट में किया, जबकि दूसरा गोल उन्होंने मैच के अंतिम क्षणों में कर हरियाणा की वापसी की सभी उम्मीदें खत्म कर दीं। दूसरे हाफ में उत्तराखंड को कई मौके मिले, लेकिन स्कोर में और इजाफा नहीं हो सका। दो मैचों में दो जीत के साथ उत्तराखंड ग्रुप-बी की अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। गोल करने वाले निर्मल सिंह बिष्ट वर्तमान में गढ़वाल हीरोज एफसी (नई दिल्ली) की ओर से खेल रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.