रांची, जनवरी 30 -- रातू, प्रतिनिधि। संतोष कुमार को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने संतोष को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर झारखड़ प्रदेश महासचिव अजयनाथ शाहदेव, लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, अमित कुमार, शीला उरांव, राधेश्याम रवानी, ऋषिमुनि पांडेय और अजय चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.