अमरोहा, फरवरी 4 -- मंडी धनौरा। संतोषी माता मंदिर का 51वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास संग मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंगलकामनाएं की। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंगलवार को मोहल्ला सोसायटी स्थित संतोषी माता मंदिर में महिला मंडल द्वारा पिछले तीन वर्षों से सक्रिय सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण भोज कराया गया व अंत में सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व महिला मंडली ने आकर्षक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति पूर्ण कर दिया। इस मौके पर कुसुम सिंघल, मीना आर्य, रजनी सारस्वत, मंजू अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, अर्चना सिंहल, ममता सिंघल, पूनम सिंघल, सरोज अग्रवाल, सीमा गुप्ता, ममता अग्रवाल, निम्मी अग्रवाल, श्वेता सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.