मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी स्थित श्याम मंदिर से प्रभातफेरी शुक्रवार को तीसरे दिन बैंक रोड होते हुए संतोषी माता मंदिर पहुंची। वहां माता रानी का आशीर्वाद लेकर धर्मशाला रोड डीपी गुप्ता गली पहुंची। मोहल्ले के लोगों ने अपने घर की छत से पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। उसके बाद प्रभातफेरी मोतीझील हमदर्द गली, अयोध्या प्रसाद लेन, पांडेय गली, कल्याणी चौक, अंडी गोला, योगेंद्र मुखर्जी रोड यात्रा पहुंची। यहां पर गौरीशंकर अग्रवाल ने श्याम भक्तों का स्वागत किया। उसके बाद यात्रा जवाहर लाल रोड होते प्रभातफेरी वापस श्याम मंदिर पहुंची। इस दौरान भजन गायक संजय मरोदिया एवं सुदर्शन अग्रवाल ने भजन फागुन का नजारा है, आई है चिट्ठी श्याम बाबा ने बुलाया है... से श्रद्धालुओं को झुमाया। रास्ते में स्वागत हरिओम गुप्ता,...