धनबाद, मार्च 5 -- सिजुआ। टाटा सिजुआ एक नंबर में 47वां संतोषी पूजा महोत्सव का आयोजन 6 मार्च से शुरू हो रहा है। भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। पांच दिवसीय महोत्सव में मां संतोषी की पूजा के अलावा भगवती जागरण व रंगारंग कार्यक्रम होना है। समिति के सदस्यों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर पत्रकारों को बताया कि 7 मार्च को पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन होगा। 9 मार्च को सुप्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन होगा। मौके पर अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेंद्र नोनियां, महामंत्री मनोज प्रसाद, मनोहर पांडेय, रूपेश कुमार, अमन कुमार, दीपक तुरी, मोनू कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.