रिषिकेष, फरवरी 7 -- सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने दून समेत देश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला शर्मनाक है। सरकार को पत्रकारों को सुरक्षा देनी चाहिए। शनिवार को नृसिंह वाटिका आश्रम खांड गांव नंबर एक में संतों ने बैठक की। बैठक में सभी ने देहरादून में एक पत्रकार पर हुए हमले की निंदा की। उसके बाद संतों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उत्तर प्रदेश सरकार के दायित्वधारी और नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि देश में आए दिन पत्रकारों पर हमले की खबर आती रहती हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकार पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि प्रभावित पत्रकारों को न्याय...