लखनऊ, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्रयागराज में हुई एफआईआर की कार्रवाई को लेकर सीधे तौर पर सरकार को घेरा है। मंगलवार को वाराणसी के केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ पहुंचकर अजय राय ने शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया और इस पूरे घटनाक्रम को सनातन धर्म के सर्वोच्च पदों को अपमानित करने की साजिश करार दिया।शंकराचार्य भगवान का स्वरूप, अपमान असहनीय मठ में आयोजित वार्ता के दौरान अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संतों के सम्मान और सनातन परंपरा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार शंकराचार्य साक्षात भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.